Indian Army TGC Recruitment: सेना ने 143वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) के लिए करें आवेदन, मिलेगा अफसर बनने का अवसर

By Ram Mishra

Published on:

Indian Army TGC Recruitment: देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना ने एक बार फिर से सुनहरा मौका दिया है। सेना ने 143वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती लेफ्टिनेंट पद के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार पर जाकर नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

Indian Army TGC Recruitment भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

भारतीय सेना की यह भर्ती टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC) के तहत होगी, जिसके तहत चुने गए उम्मीदवारों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग पीरियड लगभग 12 महीने का होगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया जाएगा।

इस भर्ती में कुल 30 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जो अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच से संबंधित हैं।

Indian Army TGC Recruitment वैकेंसी डिटेल्स

भर्ती में शामिल इंजीनियरिंग शाखाएं और उनके पदों की संख्या निम्नलिखित हैं –

सिविल इंजीनियरिंग: 08 पद
कंप्यूटर साइंस: 06 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 02 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स: 06 पद
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 06 पद
मिसलेनियस इंजीनियरिंग स्ट्रीम: 02 पद

Indian Army TGC Recruitment योग्यता और आवश्यक शैक्षणिक पात्रता

उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो अपने अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, लेकिन उन्हें इंडियन मिलिट्री एकेडमी में प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख से 12 सप्ताह के भीतर डिग्री प्रस्तुत करनी होगी।

सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल जैसे मुख्य तकनीकी क्षेत्रों के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

Indian Army TGC Recruitment शारीरिक फिटनेस और योग्यता

भारतीय सेना में चयन केवल अकादमिक योग्यता पर नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता पर भी निर्भर करता है। उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों पर खरा उतरना आवश्यक होगा।

Indian Army TGC Recruitment टेस्ट में शामिल होंगे:

दौड़: 2.4 किलोमीटर
पुशअप्स: 40
पुलअप्स: 06
सिटअप्स: 30
स्क्वैट्स: 30
लंजेस: 10
इसके अलावा उम्मीदवार को तैरना आना अनिवार्य है।

Indian Army TGC Recruitment आयु सीमा और पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। यानी आवेदक का जन्म 1 जुलाई 1999 से 30 जून 2006 के बीच होना चाहिए।

Indian Army TGC Recruitment ट्रेनिंग और सैलरी स्ट्रक्चर

प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को 56,400 रुपए प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवार को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां शुरुआती सैलरी 1,77,500 रुपए प्रतिमाह होगी। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न भत्तों और सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा, जिनमें हाउस रेंट, ट्रैवल और यूनिफॉर्म अलाउंस शामिल हैं।

Indian Army TGC Recruitment चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू में उम्मीदवार की मानसिक, तकनीकी और नेतृत्व क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

Indian Army TGC Recruitment आवश्यक दस्तावेज़

आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, जिनमें शामिल हैं:
मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट, 12वीं की मार्कशीट, इंजीनियरिंग की सभी सेमेस्टर मार्कशीट, प्रोविजनल डिग्री और स्वयं द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन फॉर्म।

Indian Army TGC Recruitment आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • ‘Officer Entry Apply/Login’ पर क्लिक करें।
  • नया यूजर होने पर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • डैशबोर्ड में जाकर Apply Online चुनें।
  • ‘Technical Graduate Course’ के सामने दिए गए Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट करें।

आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर वाले फॉर्म की दो प्रतियां निकालकर सुरक्षित रखनी होंगी।

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल होना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा और सम्मान का प्रतीक है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े योग्य उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर है, जहां वे अपने करियर के साथ देश की सुरक्षा में योगदान दे सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Ram Mishra

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं jobshikshalaya की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद